अपर पुलिस महानिदेशक महोदया, कानपुर जोन, कानपुर द्वारा पत्रकार बन्धुओं के साथ संवाद गोष्ठी आयोजित

कानपुर देहात अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर, अनुपम कुलश्रेष्ठ (आई0पी0एस0) व पुलिस उप महानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर, यमुना प्रसाद द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स जनपद कानपुर देहात में पत्रकार बन्धुओं के साथ एक संवाद गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी का उद्देश्य जनपद के पत्रकारों की समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनना तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करना था। गोष्ठी में पत्रकार बन्धुओं द्वारा अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित विभिन्न समस्याओं, सुझावों एवं जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।read more:https://pahaltoday.com/if-you-go-to-visit-karnataka-then-definitely-taste-the-food-here-without-it-the-trip-is-incomplete/
सभी सुझावों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों द्वारा पत्रकार बन्धुओं के साथ खुलकर संवाद स्थापित किया गया तथा उनकी समस्याओं के निराकरण एवं बेहतर समन्वय का आश्वासन दिया गया। पत्रकारों की लोकतांत्रिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि मीडिया एवं प्रशासन के मध्य सकारात्मक संवाद एवं सहयोग से जनहित के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। गोष्ठी के दौरान सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, जनसरोकारों एवं सूचनाओं के आदान-प्रदान से संबंधित विषयों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। अपर पुलिस महानिदेशक ने भविष्य में पत्रकार बन्धुओं एवं पुलिस प्रशासन के मध्य और अधिक प्रभावी समन्वय स्थापित करने पर बल दिया तथा जनहित से जुड़े मामलों में त्वरित सूचना साझाकरण एवं सहयोग का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *