नशा मुक्ति केंद्र में प्रवासियों और स्टाफ ने ली नशा मुक्ति की शपथ

लखनऊ। जानकीपुरम के गौशाला रोड स्थित ‘ग्लोबल नवज्योति किरण नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र’ में ‘नशा मुक्त सप्ताह’ के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान केंद्र में रह रहे सभी प्रवासियों और स्टाफ को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई, साथ ही सभी से हस्ताक्षर भी कराए गए।read more:https://pahaltoday.com/mohsina-kidwai-was-a-leading-leader-in-the-countrys-politics-rajnath/संस्थान के  डा प्रवीण ने बताया कि नशा मुक्त सप्ताह के तहत इस अभियान को विशेष तौर पर प्रमुख चौराहों, रेलवे स्टेशनों, शराब की दुकानों के निकट और आस-पास की बस्तियों में चलाया जाना तय किया गया है। इसके अलावा, नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों के खिलाफ एक वृहद जागरूकता अभियान आगामी जुलाई माह से विभिन्न स्कूलों और विश्वविद्यालयों में भी चलाया जाएगा, जिस पर बैठक में विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। संस्थान का मुख्य उद्देश्य समाज को नशा मुक्त और स्वस्थ बनाना है।इसी क्रम में ग्लोबल नवज्योति किरण नशा मुक्ति एवं पुनर्वासन केंद्र सेक्टर ऍफ जानकीपुरम द्वारा गौशाला रोड पर नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत नशा मुक्त प्रदेश कार्यक्रम के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जिसमें पांच लोगों को नशा मुक्त मित्र भी नियुक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *