पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को नसीरपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना नसीरपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।read more:https://pahaltoday.com/major-action-by-mineral-department-2-mines-sealed-7-trucks-seized/अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सिरसागंज के नेतृत्व में थाना नसीरपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना नसीरपुर में पंजीकृत मुकदमा संख्या 141/2026, धारा 64(1), 137(2), 87 बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त सुमित पुत्र सुखवीर सिंह निवासी वाहनपुर, थाना हाथरस जंक्शन, जनपद हाथरस को हाथरस जंक्शन क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *