हाईवे किनारे अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, सैदपुर पुलिस की कार्रवाई

गाजीपुर सैदपुर । जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सैदपुर पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।read more:https://pahaltoday.com/khalsa-srcc-and-ramjas-college-win-in-pspb-baba-deep-singh-basketball/पुलिस के अनुसार, 21 जून 2026 को उपनिरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय अपनी टीम के साथ बहरियाबाद हाईवे अंडरपास के पास संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बनारस-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित राम तबक्का बूथ पर अवैध हथियार के साथ बैठा हुआ है।सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सुधांशु यादव उर्फ पिंटू यादव (28 वर्ष) पुत्र दिनेश यादव निवासी ग्राम रद्दीपुर, थाना रामपुर मांझा, जनपद गाजीपुर बताया।तलाशी के दौरान उसके लाल रंग के बैग से एक देशी तमंचा .315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना सैदपुर में मु0अ0सं0 222/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा मामले की विवेचना जारी है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय एवं थाना सैदपुर पुलिस के अन्य कर्मी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *