जमसड़ा में बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित, महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों व सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

दुल्लहपुर (गाजीपुर), । थाना दुल्लहपुर के अंतर्गत ग्राम सभा जमसड़ा में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें ग्राम प्रधान, आशा, एएनएम, समूह सखी तथा विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत संभ्रांत महिलाओं की सहभागिता रही। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा, अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था।मिशन शक्ति अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं को वीमेन पावर लाइन 1090, साइबर हेल्पलाइन 1930, आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस सेवा 108 एवं 102, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा अग्निशमन सेवा 101 सहित विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही सरकार द्वारा संचालित महिला एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया तथा उपस्थित महिलाओं की समस्याओं को सुना गया। मौके पर किसी भी व्यक्ति द्वारा कोई प्रार्थना पत्र प्रस्तुत नहीं किया गया।read more:https://pahaltoday.com/voluntary-childlessness-the-need-of-the-hour/कार्यक्रम में थाना दुल्लहपुर से उपनिरीक्षक इंद्रदेव सिंह, मुख्य आरक्षी पंकज शुक्ला, महिला आरक्षी प्रिया उपाध्याय एवं महिला आरक्षी लालिमा मौजूद रहीं। पुलिस टीम ने महिलाओं को सुरक्षा के प्रति सजग रहने, साइबर ठगी से बचाव तथा किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने भी सामाजिक सहभागिता और पारिवारिक सौहार्द को मजबूत बनाने पर बल दिया तथा महिला सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *