सोनभद्र। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पतंजलि योग परिवार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिले में विभिन्न स्थानों पर भव्य एवं दिव्य योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। योगाभ्यास के साथ लोगों को नियमित योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प दिलाया गया तथा अतिथियों एवं योग साधकों को सम्मानित किया गया। पतंजलि योग परिवार सोनभद्र द्वारा आयोजित मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र मौर्य एवं सोनभद्र बार एसोसिएशन एल्डर कमेटी के चेयरमैन कृपा नारायण मिश्रा ने शंखनाद एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महेंद्र मौर्य ने कहा कि योग जीवन का आधार है और इसके बिना जीवन अधूरा है। उन्होंने सभी लोगों से नियमित योगाभ्यास करने की अपील की। कार्यक्रम में उपस्थित योग प्रेमियों को पतंजलि योग कैप प्रदान कर सम्मानित किया गया।read more:https://pahaltoday.com/the-book-vijay-purush-se-rashtraphari-rajnath-singh-will-be-released/वहीं मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को पतंजलि योग परिवार के पदाधिकारियों द्वारा कैप, अंगवस्त्र एवं पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रमुख योग शिक्षक सुनील कुमार श्रीवास्तव ने योगाभ्यास के साथ उपस्थित लोगों को नियमित योग करने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को पतंजलि बिस्किट वितरित किए गए। इस दौरान कुशल मार्गदर्शक रमेश राम पाठक, प्रमुख योग शिक्षक ओम प्रकाश यादव, संयोजक दिनेश लाल श्रीवास्तव, विमला इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शिव नारायण लाल श्रीवास्तव, पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी, भारत स्वाभिमान के जिला महामंत्री सुनील कुमार चैबे, सोशल मीडिया राज्य प्रभारी पल्लवी जी, तहसील प्रभारी दिलीप कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में योग साधक एवं नगरवासी उपस्थित रहे। वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र के तत्वावधान में प्रभारी जिला जज गोविंद मोहन के नेतृत्व में कचहरी परिसर में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया। पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी ने प्रभारी जिला जज गोविंद मोहन को पतंजलि टी-शर्ट, कैप, अंगवस्त्र एवं योगाभ्यास पुस्तिका भेंट कर सम्मानित किया।