बहराइच ( पयागपुर )l पयागपुर क्षेत्र में सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जन आरोग्य मेलों में रविवार को किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव का टीका क्षेत्र की आशा एएनएम द्वारा लगाया गया। साथ ही चिकित्सकों ने अभिभावकों की काउंसलिंग कर उन्हें इस टीके के फायदे बताए। अधीक्षक डॉ धीरेन्द्र तिवारी ने बताया कि 14 साल की आयु पूर्ण कर चुकीं व 15 साल की आयु पूरी न करने वालीं किशोरियों को यह टीका लगता है। इस टीके को लगवाने के बाद बच्चेदानी के मुंह का कैंसर नहीं होता। महिलाओं में सबसे अधिक इसी तरह का कैंसर होता है।read more:https://pahaltoday.com/mandal-president-celebrated-the-foundation-day-of-bjp/पयागपुर स्वास्थ्य क्षेत्र में सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ मेले मेंकुल72 पुरुष 55महिलाओं और 41बच्चों सहित 39किशोरियों को एचपीवी का टीका लगाया गया कुल191 लाभार्थियों को स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा सेवाएं प्रदान किया गया मुख्यमंत्री आरोग्य मेला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राम नगर खजुरी का बीपीएम पयागपुर अनुपम शुक्ल ने औचक पर्यवेक्षण किया गया प्रदान की जा रही सेवाओं का अवलोकन कर आवश्यक विभागीय सुझाव प्रदान किए गए इस दौरान एएनएम पूर्णिमासिंह, अनीता प्रजापति, सरिता, रंजनबाला,एवं आशाएं उपस्थित रहे ।