बहराइच ( नानपारा )l कोतवाली नानपारा क्षेत्र में शनिवार को दो अलग-अलग हादसों से क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल व्याप्त हो गया।
पहली घटना ग्राम गोकुलपुर की है, जहां गांव में मिट्टी थी अंतिम संस्कार के बाद कुछ युवक सरयू नदी में नहाने गए इनमे दो युवक विवेक वर्मा 25 वर्ष और अतुल वर्मा 26 वर्ष अचानक गहरे पानी में डूब गए।read more:https://pahaltoday.com/city-international-school-inaugurated-in-devan/
घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों युवकों को नदी से बाहर निकलवाया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस द्वारा आवश्यक पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है तथा मामले की जांच जारी है।वहीं दूसरी घटना नानपारा क्षेत्र के ग्राम नीलकोठी में हुई। यहां गिट्टी लेकर आए एक डंपर चालक उस समय गंभीर रूप से घायल हो गया, जब वह डंपर का डाला ऊपर उठाकर गिट्टी गिरा रहा था। डाला ऊपर उठते ही हाईटेंशन विद्युत तार डम्फर की चपेट में आ गया, जिससे चालक करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया।घायल चालक की पहचान दिनेश कुमार 30 वर्ष पुत्र जयराम निवासी करहल, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की सहायता से उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि चालक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
पुलिस दोनों मामलों में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।