इकरा हसन से पुनीता सिंह की मुलाकात बनी चर्चा का विषय

गाजीपुर। समाजवादी महिला सभा उत्तर प्रदेश की प्रदेश सचिव एवं सदर विधानसभा गाजीपुर की प्रभारी पुनीता सिंह (खुशबू) ने कैराना की सांसद इकरा हसन से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने अपने तीन वर्षों के सामाजिक, राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यों की उपलब्धियों पर आधारित स्मारिका सांसद को भेंट की। दोनों नेताओं के बीच संगठन की मजबूती, महिला सशक्तिकरण, युवाओं की भागीदारी तथा प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान पुनीता Singh ने सांसद इकरा हसन को बताया कि महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती के अवसर पर 23 जुलाई से 11 दिवसीय समाजवादी सद्भाव साइकिल यात्रा शुरू की जाएगी। यह यात्रा सदर विधानसभा क्षेत्र के लगभग 375 गांवों और बस्तियों तक पहुंचेगी और सामाजिक न्याय, भाईचारा, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी।read more:https://pahaltoday.com/on-the-147th-foundation-day-of-the-bjp-workers-lit-lamps-and-paid-tribute-to-great-men/पुनीता सिंह ने कहा कि यात्रा के माध्यम से महिलाओं, युवाओं, किसानों और मजदूरों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को जाना जाएगा तथा समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान सामाजिक सौहार्द और जनजागरण का माध्यम बनेगा।सांसद इकरा हसन ने प्रस्तावित यात्रा के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाओं और युवाओं को राजनीति और सामाजिक आंदोलनों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अभी से जनसंपर्क अभियान तेज करने का आह्वान किया।राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि समाजवादी महिला नेतृत्व के बीच बढ़ता समन्वय आगामी दिनों में संगठन को नई मजबूती प्रदान कर सकता है। वहीं 23 जुलाई से शुरू होने वाली साइकिल यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और इसकी तैयारियां तेज हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *