जमानियां के होम्योपैथिक केंद्र में स्वास्थ्य कर्मियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

गाजीपुर जमानियां । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कस्बा बाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर के होम्योपैथिक केंद्र में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और जनजागरूकता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य कर्मियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर योग को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।read more:https://pahaltoday.com/co-gave-instructions-for-action-against-anarchists-and-drug-addicts/इस वर्ष योग दिवस की थीम “Yoga for Healthy Ageing (स्वस्थ आयु के लिए योग)” रखी गई है, जिसका उद्देश्य लोगों को स्वस्थ, सक्रिय और निरोग जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम के दौरान योग को स्वास्थ्य, ज्ञान और विश्व शांति का प्रभावी माध्यम बताते हुए इसके महत्व पर प्रकाश डाला गया।होम्योपैथिक केंद्र के फार्मासिस्ट विपिन कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह 10 बजे आयोजित योग कार्यक्रम में केंद्र के स्वास्थ्य कर्मियों ने मानक योग प्रोटोकॉल के अनुरूप विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का अभ्यास किया। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि मानसिक संतुलन, तनाव मुक्ति और सकारात्मक जीवन दृष्टिकोण के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उद्देश्य योग के वैश्विक महत्व को जन-जन तक पहुंचाना तथा स्वस्थ समाज के निर्माण में इसकी भूमिका को मजबूत करना है। कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए पूर्व से ही व्यापक तैयारियां की गई थीं।योगाभ्यास के दौरान उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों ने नियमित योग करने का संकल्प लेते हुए आमजन से भी अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *