इस बार मोहल्ला जमुन्द  कबूतरी ताजिया नए लुक और नए अंदाज में

भदोही। मोहर्रम का चांद दिखते ही कर्बला की याद जेहन में ताजा हो जाती है। अकीदतमंद  वाकेयाते कर्बला को जिंदा रखने के लिए मोहर्रम का चांद दिखने के बाद ताजियादारी शुरू कर देते है और मैदाने कर्बला में हूए जंग को अपने कला कौशल के माध्यम से दर्शाने के लिए प्रशिक्षण भी शुरू कर देते है जो देर रात तक शहर के हर मोहल्लों में शुरू रहता है। मोहर्रम यानी यौमे आशूरा 36 जून दिन जुमा को होगा। जिसको देखते हुए हर मोहल्लों में अकीदतमंद ताजिया व अखाड़े की तैयारी में लग गए है। मोहर्रम की सातवीं तारीख को मोहल्ला पच्छिम तरफ से बाद नमाज असर मेहंदी का जुलूस निकलेगा तो वहीं मोहल्ला जमुन्द बाद नमाज एशा अखाड़ा मोहम्मदिया व बाज़ार सलावत खान , कल्लन शाह तकिया से अखाड़ा निकलेगा जो अपने परंपरागत रीति रिवाज के साथ निकलेगा। वहीं आठवी मोहर्रम को नुरखांपुर व पचभैया से अखाड़ा तथा नवीं मोहर्रम को आलमपुर, बाज़ार सरदार खां, काजीपुर से अखाड़ा निकलेगा जो आस्था लिए अक़ीदत मंद कला कौशल का प्रदर्शन कर कर्बला की याद को ताजा करते है। इसी तरह नवीं मोहर्रम की रात सभी ताजिया अपने मोहल्लों के इमाम चौक पर देर रात बिठा दिए जाते है जो दसवीं मोहर्रम को बाद नमाज जुमा सभी ताजिया मेन रोड स्थित जामा मस्जिद कल्लन शाह तकिया के पास इकट्ठा होते है । read more:https://pahaltoday.com/delay-in-justice-leads-to-failure-of-justice-prof-vijay-tiwaऔर कर्बला की जानिब कूच करते है जो देर रात ठंडा किए जाते है। इन दिनों शहर के तमाम मोहल्लों में ताजियादार अक़ीदत के साथ नक्काशी दर व खूबसूरत ताजिया बनाने में लगे हुए है जो देर रात तक बनाते है। और अखाड़े के खलीफा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने में लगे हुए है। मोहल्ला जमुन्द कबूतरी ताजिया के खलीफा इमरान खान, शोनु खान, सलीम खान, फैसल खान स्मार्ट, कमाल खान, फैसल खान, मोनू खान, अफजल खान, शानू खान, शेरू खान आदि ने बताया कि इस बार कबूतरी ताजिया नए लुक और नए अंदाज में बनाए जा रहे हैं। बताया कि वैसे तो ताजिया को हर वर्ष मोहर्रम के आठवीं तारीख से बनाने का काम शुरू होता रहा लेकिन इस बार पहले से ही शुरू कर दिया गया है वह इस लिए की इस वर्ष बहोत ही  खूबसूरत और नक्काशीदार ताजिया बनाया जा रहा है जिसमे समय लगता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *