फैमिली आई0डी0में लापरवाही को लेकर BDO सख्त, 40 पंचायत सहायकों की सेवा समाप्ति के लिए नोटिस जारी

महराजगंज तराई (बलरामपुर) विकासखंड तुलसीपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत में तैनात पंचायत सहायकों को खंड विकास अधिकारी सुनील आर्य ने फैमिली आई0डी0 कार्य में शिथिलता एवं शून्य प्रगति के कारण  पंचायत सहायकों की सेवा समाप्ति एवं निष्कासन के लिए  पत्र जारी किया है। फैमिली आई0डी0 अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है। जिसमें पंचायत सहायकों द्वारा घोर लापरवाही की जा रही है इसके कारण उच्च अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना हो रही है। मौखिक रूप से कहने के बाद भी कोई प्रगति नहीं हो रही।ऐसे में संबंधित पंचायत सहायकों को कारण बताओ नोटिस  जारी करते हुए बीडीओ ने तत्काल  स्पष्टीकरण मांगा है। और साथ में कार्य में सुधार लाने का अंतिम अवसर दिया।read more:https://pahaltoday.com/the-person-who-complained-about-the-kidney-issue-is-now-being-investigated-for-cyber-fraud/ जिन ग्राम पंचायत के पंचायत सहायक को नोटिस जारी किया गया उनमें फतेहनगरा, गुलरिहा हिसामपुर, जहानडीह, बरदहवा, बेलीकला, बुडन्तपुर, चौहत्तरकला, दांदव, देवनगर, गैडहवा, गढवा, गौरामाफी, हरहटा, हडपुर जनकपुर, कनहरा, खैरा, कोहडौरा, लक्ष्मनपुर, महादेव गोसाई, मिर्जापुर, नौव्वा, नवानगर, पचपकडी, परसपुर करौंदा, परसिया गौरी, परसिया कला, पूरनपुर, पूरनपुर अर्जुनपुर, रमवापुर, रानीजोत, रतनपुर भगवानपुर, रेहरा, साहेबनगर, साखीरेत, सिकटिहवा, सिंगाही, तुलसीपुर देहात, विशुनपुर खैरहनिया है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी तुलसीपुर सुनील कुमार आर्य ने बताया कि शासन की अति महत्वपूर्ण कार्य फैमिली आई0डी0 में अभिरुचि न दिखाने पर संबंधित पंचायत सहायकों के विरुद्ध नोटिस जारी किया गया है। सुधार न किए जाने पर संबंधित पंचायत सहायक को निष्कासित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *