मुंबई /शिवसेना की स्थापना को आज 60 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट ने विरोधियों को कड़ा संदेश दिया है। पार्टी का कहना है कि पिछले छह दशकों में उसे तोड़ने और कमजोर करने की बहुत कोशिशें हुईं। विरोधियों के मन में शिवसेना का इतना डर था कि उन्होंने समय-समय पर कई समानांतर संगठन बनाए, लेकिन वे सब खत्म हो गए। बालासाहेब ठाकरे ने जो नींव रखी थी और जो विचारधारा स्थापित की थी, वह आज भी मजबूती से खड़ी है। पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में हालिया बगावत पर तीखा निशाना साधा गया है। इसमें कहा गया कि आज व्यावसायिक सोच वाले कई नकली संगठन खड़े किए जा रहे हैं। शिवसेना की स्थापना कभी किसी व्यापारिक सौदे के लिए नहीं हुई थी। बालासाहेब ने पार्टी को कभी कारोबार नहीं बनने दिया। इसीलिए समय-समय पर उन लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया गया जो केवल सौदेबाजी और अवसर की तलाश में थे।read more:https://pahaltoday.com/cji-told-why-he-brought-a-mobile-phone-to-the-courtroom-for-the-first-time-in-his-life/ इससे मराठी अस्मिता और हिंदुत्व की धारा शुद्ध बनी रही, जिसकी गूंज आज भी पूरे महाराष्ट्र में सुनाई देती है। उद्धव गुट ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र के गौरव और स्वाभिमान को खत्म करने की कोशिशें अब तेज हो गई हैं। पार्टी की शुरुआत से ही महत्वाकांक्षी लोगों ने पीठ में छुरा घोंपा है। संपादकीय में बालासाहेब ठाकरे की उस बात का जिक्र है जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी पीठ पर इतने घाव हो चुके हैं कि अब नई जगह नहीं बची। इसके बावजूद शिवसेना हर वार सहकर आज इस मुकाम पर है क्योंकि विरोधियों में सामने से लड़ने की हिम्मत नहीं थी।