हज-2027 के इच्छुक आवेदक समय रहते पासपोर्ट तैयार रखें: जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी

 

गाजियाबाद। कैलाश चन्द्र तिवारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया कि उ०प्र० राज्य हज समिति, मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस, सरोजनीनगर, लखनऊ द्वारा हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई के सर्कुलर-1 दिनांक 02 जून, 2026 के माध्यम से हज-2027 (1448 हिजरी) के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।उन्होंने बताया कि सऊदी अरब सरकार के हज एवं उमराह मंत्रालय द्वारा 29 मई, 2026 को हज-2027 की प्रारम्भिक व्यवस्थाओं हेतु दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अंतर्गत हज यात्रा के इच्छुक आवेदकों के लिए निम्नलिखित आवश्यक शर्तें निर्धारित की गई हैं—  हज-2027 की आधिकारिक घोषणा शीघ्र जारी की जाएगी।read more:https://pahaltoday.com/pm-modi-explained-the-importance-of-every-vote-and-said-that-everyone-should-use-their-vote/• हज आवेदन हेतु केवल मशीन-पठित (Machine Readable) पासपोर्ट ही मान्य होगा। हस्तलिखित पासपोर्ट स्वीकार नहीं किया जाएगा।• हज-2027 के आवेदन के लिए पासपोर्ट की वैधता कम-से-कम 31 दिसम्बर, 2027 तक होना अनिवार्य है।• नए पासपोर्ट बनवाते समय यह सुनिश्चित करें कि पासपोर्ट में Surname/Last Name का कॉलम रिक्त न रहे। समय रहते करें तैयारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने हज-2027 के इच्छुक सभी आवेदकों से अपील की है कि वे अपना मूल अंतरराष्ट्रीय पासपोर्ट तैयार रखें। जिन आवेदकों के पास 31 दिसम्बर, 2027 तक वैध पासपोर्ट उपलब्ध है, वे आगामी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के लिए तैयार रहें। वहीं जिनके पास निर्धारित अवधि तक वैध पासपोर्ट नहीं है, वे तत्काल नया पासपोर्ट बनवाने अथवा उसका नवीनीकरण कराने हेतु पासपोर्ट कार्यालय में आवेदन करें। उन्होंने कहा कि हज-2027 की घोषणा होते ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारम्भ हो सकती है, इसलिए सभी इच्छुक आवेदक आवश्यक दस्तावेज समय से तैयार रखें ताकि आवेदन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *