सब्जी बेचकर लौट रहे दंपति पर हमला, दबंगों पर लाठी-डंडे और गड़ासे से मारपीट का आरोप

गाजीपुर। थाना करण्डा क्षेत्र के ग्राम परमेठ निवासी रामबचन चौधरी ने पुलिस अधीक्षक गाजीपुर को प्रार्थना पत्र देकर गांव के कुछ लोगों पर उन्हें और उनकी पत्नी को बुरी तरह मारपीट कर घायल करने तथा लगातार जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।read more:https://pahaltoday.com/mission-shakti-team-made-women-and-girls-aware-2/रामबचन चौधरी पुत्र स्वर्गीय मुन्नीलाल के अनुसार, 3 जून 2026 की शाम वह अपनी पत्नी कलावती देवी के साथ सब्जी बेचकर घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही जंगी प्रसाद चौधरी पुत्र मुन्नीलाल तथा उनके बेटे रोशन, अर्जुन और शीतबसंत ने उन्हें रोक लिया और बिना किसी कारण गाली-गलौज करने लगे। जब उन्होंने गाली देने का कारण पूछा तो आरोपितों ने लाठी-डंडे और गड़ासे से उन पर तथा उनकी पत्नी पर हमला कर दिया।पीड़ित का कहना है कि मारपीट में दोनों गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए और सड़क पर गिर पड़े। शोर-शराबा सुनकर उनकी बेटी सुनीता देवी मौके पर पहुंची और तत्काल यूपी-112 पर सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दंपति को उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित के अनुसार, घटना के संबंध में थाना करण्डा में आरोपितों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है।रामबचन चौधरी ने आरोप लगाया है कि अस्पताल से घर लौटने के बाद से अब तक आरोपित लगातार उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इससे पूरा परिवार भय और दहशत के माहौल में जीवन यापन करने को मजबूर है। उन्होंने आशंका जताई है कि उनके या उनके परिवार के साथ कोई भी अप्रिय घटना घट सकती है।पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मामले में हस्तक्षेप करते हुए आरोपितों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने, उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित कराने तथा परिवार की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *