संघ ने की विद्यालयों का समय परिवर्तन या अवकाश घोषित करने की मांग

बाराबंकी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जनपद बाराबंकी के जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी बाराबंकी को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से एक ज्ञापन प्रेषित कर जनपद में पड़ रही भीषण गर्मी एवं हीट वेव की परिस्थितियों को देखते हुए परिषदीय विद्यालयों के संचालन समय में परिवर्तन अथवा ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किए जाने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान समय में अत्यधिक तापमान, लू एवं उमस के कारण परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छोटे-छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका लगातार बढ़ रही है।read more:https://pahaltoday.com/pm-modi-calls-for-women-empowerment-calls-women-reservation-a-historic-opportunity/अधिकांश छात्र ग्रामीण क्षेत्रों से विद्यालय आते हैं तथा उन्हें लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे निर्जलीकरण, चक्कर आना, थकान एवं लू लगने जैसी समस्याओं का खतरा बना हुआ है। संघ ने मांग की है कि छात्र हित को सर्वाेपरि रखते हुए परिषदीय विद्यालयों का संचालन समय प्रातः 7ः30 बजे से अपराह्न 12बजे तक निर्धारित किया जाए अथवा वर्तमान मौसम परिस्थितियों को देखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया जाए। जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य सर्वाेच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से अपेक्षा व्यक्त की कि छात्र हित में शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा, जिससे भीषण गर्मी के दुष्प्रभाव से बच्चों को सुरक्षित रखा जा सके। ज्ञापन प्रेषित करने में जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह यादव,खालिद अंसारी, जिला संगठन मंत्री सुधीर चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी सौरभ वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष बनीकोडर चंद्र शेखर सिंह सहित अनेक शिक्षक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *