भदोही। केंद्र सरकार के सफल, संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी 12 वर्ष पूर्ण होने पर रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास, ऊर्जा एवं जनपद प्रभारी मंत्री एके शर्मा ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। वहीं उनके द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सुशासन, सेवा, विकास व जनकल्याण के क्षेत्र में हुए परिवर्तनकारी कार्यों को आंकड़ों सहित प्रस्तुत किया गया। इस दौरान प्रभारी मंत्री एके शर्मा ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार ने समन्वित प्रयास से समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया। किसानों की आय बढ़ाने, महिलाओं को सशक्त करने, युवाओं को रोजगार देने व गरीब-वंचित वर्गों के उत्थान के लिए सरकार निरंतर कार्यरत है। कृषि में आधुनिक तकनीक, सिंचाई, आवास, स्वच्छता, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा व आधारभूत सुविधाओं में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों को सुरक्षा कवच मिला।read more:
उन्होंने कहा कि इन 12 साल के कार्यकाल में भदोही में एक्सपो मार्ट 170 करोड़ रुपए की लागत से निर्माण पूर्ण हुई, लुम्बनी-दुद्धी मार्ग 152.78 करोड़ रुपए से चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण हुआ। 220/132/33 केवी जीआईएस उपकेंद्र कनेहरी 151.42 करोड़ रुपए से निर्मित किया गया। केंद्रीय विद्यालय पिपरीस 21.20 करोड़ की लागत से निर्मित हुआ। श्री शर्मा ने बताया कि राजकीय पशु चिकित्सालय ज्ञानपुर 7.10 करोड़, जिला ड्रग वेयरहाउस 7.44 करोड़, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट 5.67 करोड़, कल्याण मंडपम मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत निर्मित कराया गया। उन्होंने बताया कि निर्माणाधीन महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में सीतामढ़ी-धनतुलसी-डेगुरपुर दीर्घ सेतु -320.51 करोड़, आधुनिक जेल 209.18 करोड़, अमृत 2.0 पेयजल योजना 178.93 करोड़, ज्ञानपुर-नथईपुर-रोही-इमामगंज मार्ग 63.46 करोड़, सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय, डीआईईटी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस व स्पोर्ट्स स्टेडियम में आधुनिक सुविधाओं का निर्माण आदि शामिल हैं। मंत्री ने इसके अतिरिक्त काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय को राज्य विश्वविद्यालय का दर्जा, जनपद मुख्यालय पर ऑडिटोरियम की स्वीकृति व 52 गांवों से गुजरने वाले विंध्य एक्सप्रेसवे की स्वीकृति को भी उपलब्धि बताया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, विधायक ज्ञानपुर विपुल दुबे, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्र, डीएम शैलेश कुमार, एसपी अभिनव त्यागी व विभागीय अधिकारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।