बहराइच (महसी/तेजवापुर)। केंद्र एवं प्रदेश सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास खंड तेजवापुर के ब्लॉक सभागार में तीन दिवसीय जनकल्याणकारी शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी के बीच सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रमाकर पांडेय ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में महसी विधायक सुरेश्वर सिंह उपस्थित रहे। खंड विकास अधिकारी प्रतीक की भी विशेष उपस्थिति रही।read more:https://pahaltoday.com/star-hospital-is-proving-to-be-a-boon-for-poor-and-helpless-patients/शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया गया। साथ ही आयोजित स्वास्थ्य मेले में लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि विधायक सुरेश्वर सिंह ने कहा कि सरकार गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही प्राथमिकता है। वहीं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रमाकर पांडेय ने कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीण जनता के लिए बेहद उपयोगी हैं, जहां एक ही स्थान पर कई विभागों की सेवाएं आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रमपुरवा के अधीक्षक ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, नियमित जांच कराने और स्वच्छता अपनाने की सलाह दी। कार्यक्रम में पाटेश्वर प्रताप सिंह, पवन कुमार, राजकमल, मनीष अवस्थी, रोहित कुमार मौर्य, दिवाकर पांडेय, भूपेंद्र कुमार यादव, मोनू अवस्थी, आनंद कुमार सिंह, भगवानदीन मिश्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। तीन दिवसीय इस जनकल्याणकारी शिविर एवं स्वास्थ्य मेले में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर विभिन्न सरकारी योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।