पीयूकैट-2026 : आवेदन की अंतिम तिथि 20 जून तक बढ़ी

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में विश्वविद्यालय परिसर में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आयोजित पूर्वांचल विश्वविद्यालय संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पीयूकैट)-2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी अब 20 जून 2026 तक समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले 10 जून तक आवेदन की तिथि थी।read more:https://pahaltoday.com/india-withdraws-from-hosting-cop-33-a-major-signal-in-climate-diplomacy/प्रो. मिथिलेश सिंह, समन्वयक, पीयूकैट-2026 ने बताया कि पात्रता परीक्षा के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत अभ्यर्थी भी प्रवेश के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। ऐसे अभ्यर्थियों को प्रवेश के समय अपनी योग्यता से संबंधित सभी अंकपत्र एवं आवश्यक प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने होंगे। प्रवेश प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, महत्वपूर्ण तिथियों, संचालित पाठ्यक्रमों तथा उपलब्ध सीटों की विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों से निर्धारित अवधि के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *