गोरारी त्रिमूर्ति धाम मंदिर के विकास को लेकर हुई बैठक

सोनभद्र। सदर ब्लाक के गोरारी त्रिमूर्ति धाम मंदिर परिसर में मंगलवार की देर शाम मंदिर समिति के गठन एवं मंदिर के सुव्यवस्थित संचालन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में गोरारी, बढ़ौली तथा आसपास के क्षेत्रों के गणमान्य नागरिकों, श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
बैठक के दौरान मंदिर के विकास, रखरखाव, धार्मिक आयोजनों के संचालन तथा सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए समिति गठन पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने मंदिर के सर्वांगीण विकास और धार्मिक गतिविधियों के विस्तार को लेकर अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए।चर्चा के उपरांत सर्वसम्मति से मंदिर समिति के गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया।read more:https://pahaltoday.com/mandal-president-celebrated-the-foundation-day-of-bjp/ साथ ही शीघ्र ही समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के चयन की कार्यवाही पूर्ण करने पर सहमति बनी। बैठक में मंदिर परिसर की नियमित साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने तथा धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए सभी ग्रामीणों और श्रद्धालुओं से सामूहिक सहयोग करने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि मंदिर क्षेत्र की धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र है और इसके विकास एवं गरिमा को बनाए रखने के लिए जनसहभागिता आवश्यक है। बैठक के अंत में सभी उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मंदिर के विकास कार्यों में निरंतर सहयोग देने की अपील की गई। बैठक में लक्ष्मीकांत चैबे, कृष्ण भूषण पांडेय, रजनीश देव पांडेय, अवधेश चैबे, त्रिपुरारी मिश्रा, राजू पांडेय, मनोज चैबे, यशवंत पांडेय, शिव प्रकाश पांडेय, अंकित मिश्रा, दयाशंकर पांडेय सहित दर्जनों श्रद्धालु एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *