सोनभद्र। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2026 की लिखित परीक्षा के अंतिम दिन बुधवार को जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जनपद के छह परीक्षा केंद्रों पर 8 जून से दो पालियों में आयोजित की जा रही परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। अंतिम दिवस पर डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की प्रवेश व्यवस्था, चेकिंग एवं फ्रिस्किंग, सीसीटीवी निगरानी, प्रश्नपत्रों एवं गोपनीय सामग्री की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन तथा कंट्रोल रूम संचालन का निरीक्षण किया।read more:https://pahaltoday.com/a-unique-initiative-by-the-teachers-of-pm-shri-samvilian-vidyalaya-to-show-family-like-affection-towards-the-students/ निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा को पूरी तरह नकलविहीन, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया जाए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी सतर्कता और पारदर्शिता के साथ करें। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने यह भी निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, अव्यवस्था अथवा सुरक्षा संबंधी चुनौती की स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सतत निगरानी एवं सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया गया।