खेत बचाओ महाअभियान के तहत किसान सभा आयोजित

सोनभद्र। प्रधानमंत्री द्वारा संचालित खेत बचाओ महाअभियान के अंतर्गत विकास खंड चतरा के ग्राम पूराकलां में किसान सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, संतुलित पोषण प्रबंधन तथा आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि, एडीओ (कृषि), एटीएम, बीटीएम तथा क्षेत्र के प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे। सभा को संबोधित करते हुए एडीओ (कृषि) चतरा ने कृषि विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं धरती बचाओ अभियान के उद्देश्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक खेती अपनाने और मृदा संरक्षण पर विशेष ध्यान देने की अपील की। इफको के एसएफए अवनीश पांडेय ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण एवं संतुलित पोषण प्रबंधन के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने इफको के विभिन्न उत्पादों जैसे जैव उर्वरक, सागरिका तथा नेचुरल पोटाश की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला।read more:https://pahaltoday.com/mohsina-kidwai-was-a-leading-leader-in-the-countrys-politics-rajnath/साथ ही खरीफ सीजन में धान की बुवाई से पूर्व नैनो डीएपी से बीज उपचार करने तथा नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के प्रयोग के साथ दानेदार उर्वरकों की खपत कम करने के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान आयोजित प्रश्नोत्तर सत्र में किसानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कृषि विशेषज्ञों से अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। किसानों ने आगामी खरीफ सीजन में नैनो डीएपी से बीज उपचार एवं आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम के अंत में एडीओ (कृषि) ने सभी अतिथियों एवं किसानों का आभार व्यक्त करते हुए किसान सभा के समापन की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *