खाद के लिए भटक रहा है किसान: तनुज पुनिया

बाराबंकी।जिला कांग्रेस की मासिक बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय छााया चैराहे पर सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से सांसद तनुज पुनिया ने खाद, डीजल, पेट्रोल गैस की बढ़ती कीमतों पर चर्चा करते हुये कहा कि, वर्तमान योगी मोदी सरकार किसान नौजवान एवं गरीब त्राहि त्राहि कर रहा है। जिससे चारों तरफ आक्रोश का माहौल है।
सांसद तनुज पुनिया ने कहा कि, वर्तमान सरकार में किसान पूरी तरीके से टूट चुका है। यूरिया एवं डीएपी एनपीके आदि खादों को लेकर किसान काफी परेशान है और समितियों पर खाद उपलब्ध ही नही है। जिससे किसान इधर उधर भटक रहा हैread more:https://pahaltoday.com/tazia-must-not-exceed-eight-feet-in-height-garima-pant/और कालाबाजारी से खाद खरीद रहा है। नमक रोटी खाने पर विवश है। तनुज पुनिया ने कहा कि, इन समस्याओं को लेकर तहसील स्तर पे पांचों विधानसभा के ब्लाक अध्यक्षों इन समस्याओं के खिलाफ ज्ञापन दें। तथा फिर एक जिले स्तर पर बड़ा धरना प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को अवगत करायें जिसमें मैं मुख्य रूप से उपस्थित रहूंगा। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मो. मोहसिन ने की। बैठक में मुख्य रूप से अमरनाथ मिश्रा, राजेन्द्र वर्मा, अजीत वर्मा, केसी श्रीवास्तव राम हरख रावत, अखिलेश वर्मा, इन्द्रेश कुमार संजीव मिश्रा मोईनुद्दीन अंसारी, अकील इदरीसी, फरीद अहमद मोहम्मद जिशान, एड. मोहम्मद इजहार, नेकचन्द्र त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *