बाराबंकी। मंगलवार कोकलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागार में जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद से होकर गुजरने वाले किसी भी राष्ट्रीय अथवा राज्य राजमार्ग पर कोई भी अवैध कट न रहे। इसके लिए विशेष अभियान चलाकर सभी अवैध कटों को चिन्हित करते हुए तत्काल बंद कराया जाए तथा संबंधित विभाग नियमित निगरानी सुनिश्चित करें।जिलाधिकारी ने हैदरगढ़-सुल्तानपुर मार्ग पर स्थित दुर्घटना बाहुल्य स्थलों की विशेष समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि वहां रम्बल स्ट्रिप, चेतावनी संकेतक, रिफ्लेक्टर, स्पीड कंट्रोल उपायों सहित सभी सड़क सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि जनपद की सभी प्रमुख सड़कों का क्रमवार सर्वे कराया जाए तथा दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों की पहचान कर कार्ययोजना तैयार करते हुए आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर कराई जाए।read more:https://pahaltoday.com/the-bird-and-the-beast/जिलाधिकारी ने अवैध मिट्टी खनन के विरुद्ध सतत अभियान चलाने के निर्देश देते हुए कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही के साथ-साथ डंपरों के सीलिंग की कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन स्थलों पर वैध खनन की अनुमति प्रदान की जाए, उनके परिवहन मार्ग पूर्व निर्धारित किए जाएं तथा अनुमोदित मार्गों का ही उपयोग सुनिश्चित कराया जाए।उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार का मिट्टी खनन अथवा मिट्टी परिवहन रात्रिकाल में न किया जाए। इसके लिए संबंधित विभाग संयुक्त रूप से निगरानी रखें तथा नियमों के उल्लंघन की स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई करें।बैठक मेंएसडीएम नवाबगंज गुंजिता अग्रवाल, सीओ ट्रैफिक आलोक पाठक,एआरटीओ , लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई, खनन विभाग, पुलिस विभाग तथा जिला सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यगण एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।