भदोही। जनपद में अपनी कर्तव्यनिष्ठा, सूझबूझ और उत्कृष्ट कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जाने जाने वाले तीन पुलिस उपाधीक्षकों का अन्यत्र स्थानांतरण होने पर पुलिस विभाग द्वारा ज्ञानपुर स्थित लाइन सभागार में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। समारोह के दौरान स्थानांतरित होने वाले अधिकारियों के कार्यकाल की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई। वक्ताओं ने बताया कि इन अधिकारियों ने अपने कार्यकाल के दौरान जनपद में अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में पुलिस की छवि को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। अशोक कुमार मिश्रा, क्षेत्राधिकारी भदोही, प्रभात राय, क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर, विश्वज्योति राय, पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी एवं अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल द्वारा स्थानांतरित अधिकारियों को स्मृति चिन्ह/पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।read more:https://khabarentertainment.in/allegations-of-irregularities-in-the-census-demands-for-a-fair-survey/ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि इन अधिकारियों का जाना जनपद के लिए एक क्षति है, परंतु स्थानांतरण शासकीय सेवा का एक अभिन्न अंग है। इनकी कार्यशैली और अनुभव से नया विभाग और वहां की जनता निश्चित ही लाभान्वित होगी। विदाई समारोह में उपस्थित अन्य पुलिस अधिकारियों ने भी अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के अंत में स्थानांतरित अधिकारियों ने अपने संबोधन में जनपद भदोही की जनता, मीडिया और पुलिस टीम से मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस गरिमामयी विदाई समारोह में सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी और पुलिस कार्यालय के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।