विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक ललितपुर द्वारा किया गया वृक्षारोपण

ललितपुर- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक  मोहम्मद मुस्ताक (IPS) द्वारा धरती को हरा-भरा एवं पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के संकल्प के साथ रिजर्व पुलिस लाइन्स परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक  ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिकाधिक वृक्षारोपण करने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष न केवल पर्यावरण को शुद्ध एवं संतुलित बनाए रखने में सहायक हैं, बल्कि भावी पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं प्रदूषण-मुक्त वातावरण प्रदान करने का आधार भी हैं। पुलिस अधीक्षक महोदय ने आमजन से अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं तथा उनके संरक्षण का संकल्प लें।read more:https://pahaltoday.com/if-you-go-to-visit-karnataka-then-definitely-taste-the-food-here-without-it-the-trip-is-incomplete/इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक  कालू सिंह एवं प्रतिसार निरीक्षक  जगदीश चन्द्र सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *