ललितपुर-विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के अवसर पर बजाज पावर प्लांट, चिगलौआ परिसर में पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता को समर्पित विविध कार्यक्रमों का आयोजन उत्साह, सहभागिता एवं सामाजिक प्रतिबद्धता के साथ किया गया। इस वर्ष की थीम प्रकृति से प्रेरित, जलवायु संरक्षण के लिए समर्पित और सुरक्षित भविष्य के प्रति प्रतिबद्ध को केंद्र में रखते हुए “एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ यूनिट हेड एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एन. सार द्वारा पौधारोपण कर किया गया। इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक (ईडी) ए.के. पांडेय, महिला मैत्री क्लब की अध्यक्ष श्रीमती अलका सार, क्लब की सदस्याओं, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं कामगारों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी प्रदीप शुक्ला सहित बजाज परिसर के समस्त कामगार मित्र भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में मुख्य कार्यकारी अधिकारी एन. सार ने कहा कि सतत विकास और पर्यावरणीय उत्तरदायित्व आज किसी भी जिम्मेदार उद्योग की कार्यसंस्कृति का अभिन्न हिस्सा हैं। बजाज पावर प्लांट स्वच्छ पर्यावरण, संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग तथा हरित विकास के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। हमारा विश्वास है कि आज का पर्यावरणीय निवेश ही आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की आधारशिला बनेगा कार्यकारी निदेशक ए.के. पांडेय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण तभी प्रभावी हो सकता है जब उद्योग, प्रशासन और समाज एक साझा उद्देश्य के साथ आगे बढ़ें। वृक्षारोपण केवल एक गतिविधि नहीं, बल्कि प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और सतत विकास के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। जनसहभागिता के माध्यम से ही हम हरित एवं संतुलित भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरणीय जागरूकता एवं सहभागिता को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण का वास्तविक उद्देश्य तभी सफल होगा जब इसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे और जन-आंदोलन के रूप में इसकी स्वीकृति विकसित हो। इस अवसर पर प्रेसिडेंट मनोज मेहता एवं आलोक श्रीवास्तव ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन का स्वरूप देने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया।read more:https://pahaltoday.com/retired-officers-house-in-up-notes-everywhere-currency-found-scattered-everywhere/कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों, उनके परिवारजनों एवं बच्चों के लिए आयोजित पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा को प्रदर्शित किया । कार्यक्रम में कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, अविनाश कुमार, राजेश वर्मा, मनोज वर्मा, अखिलेश खुरसवार, राजीव श्रीवास्तव, सुभ्रांशु महापात्रा, प्रवीण त्रिपाठी, अभिनव भारद्वाज, अभिमन्यु उपाध्याय , मिलिंद कर्माकर,अनुराग चौबे, उदय प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे ।इस अवसर पर ईएचएस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास एवं सतत भविष्य के प्रति सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। संचालन दीपक आनंद ने किया ।