विश्व पर्यावरण दिवस पर यूनियन आरसेटी गाजीपुर में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

गाजीपुर। यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्रालय एवं NACER के निर्देशानुसार यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान गाजीपुर में “हमारी जमीन, हमारा भविष्य” थीम पर पर्यावरण जागरूकता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्र प्रमुख यूनियन बैंक ऑफ इंडिया विनय शंकर तथा विशिष्ट अतिथि अग्रणी जिला प्रबंधक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया राजदेव कुमार रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व संस्थान के निदेशक संजय सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, निदेशक एवं संस्थान के अधिकारियों द्वारा संस्थान परिसर में वृक्षारोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, भूमि संरक्षण तथा हरित आवरण बढ़ाने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया।read more:https://pahaltoday.com/bangladesh-foreign-minister-who-met-jaishankar-said-send-sheikh-hasina-back/यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षार्थियों ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा पर्यावरण संरक्षण हेतु संकल्प लिया। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सतत जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में संस्थान के संकाय मुकेश श्रीवास्तव, कार्यालय सहायिका शिवांगी मौर्य डी.एस.टी मनीष श्रीवास्तव एवं डी.एस.टी राधारानी उपाध्याय सहित संस्थान के समस्त कर्मचारी एवं प्रशिक्षार्थी उपस्थित रहे, कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के संदेश के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *