सादात (गाजीपुर)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्थानीय समता पीजी कॉलेज, सादात परिसर में शुक्रवार को वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्रशासन, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विभिन्न प्रकार के फलदार एवं छायादार पौधे लगाए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. पीयूष वर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण केवल एक आवश्यकता नहीं बल्कि मानव जीवन के अस्तित्व से जुड़ा विषय बन चुका है। उन्होंने कहा कि वृक्ष जहां एक ओर वातावरण को शुद्ध करते हैं, वहीं तापमान नियंत्रण, वर्षा संतुलन और मृदा संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि पेड़ हमें फल, लकड़ी और बहुमूल्य औषधियां प्रदान करते हैं, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।प्राचार्य डॉ. वर्मा ने युवाओं से पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप समाज के प्रत्येक वर्ग को इस अभियान से जोड़ना समय की मांग है। उन्होंने ईंधन बचत, जल संरक्षण और हरित वातावरण को लेकर जनजागरूकता फैलाने पर भी जोर दिया।राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कार्यक्रम अधिकारी के निर्देशन में आयोजित इस अभियान के दौरान शासन एवं विश्वविद्यालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों के तहत ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को विशेष रूप से आगे बढ़ाया गया। इस दौरान परिसर में कई फलदार पौधे लगाए गए तथा उपस्थित सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षों की सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।read more:https://pahaltoday.com/school-chalo-campaign-increased-awareness/पौधरोपण कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य डॉ. पीयूष वर्मा के साथ डॉ. जे.पी.एन. यादव, अवनीश कुमार रॉय, डॉ. धर्मेंद्र, अमित कुमार, डॉ. प्यारे लाल, डॉ. नीलम पांडेय, डॉ. अनीता यादव, ज्ञानता सोनकर, दीपक यादव एवं चंदन यादव सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।