विश्व पर्यावरण दिवस पर बच्चों ने दिखाई अद्भुत चित्रकला प्रतिभा

सिखड़ी (गाजीपुर)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सिखड़ी स्थित विद्या ट्यूशन क्लासेज़ में बच्चों द्वारा चित्रकला एवं पर्यावरण संरक्षण विषयक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, जल बचाओ एवं स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर आकर्षक चित्र बनाकर अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में कक्षा 1 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों द्वारा बनाए गए चित्रों में प्रकृति के प्रति प्रेम, हरियाली का महत्व तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। read more:https://pahaltoday.com/the-book-vijay-purush-se-rashtraphari-rajnath-singh-will-be-released/
उपस्थित अभिभावकों एवं शिक्षकों ने बच्चों की कला एवं कल्पनाशीलता की सराहना की।ट्यूशन क्लासेज़ के संचालक ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियों से बच्चों में रचनात्मक सोच विकसित होती है तथा सामाजिक एवं पर्यावरणीय जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता बढ़ती है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर बच्चों ने संकल्प लिया कि वे अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, पौधारोपण करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने का कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *