जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर सपा का प्रदर्शन, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

फर्रुखाबाद । समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने गुरुवार को विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने किसानों, पिछड़ा वर्ग और आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
जिला प्रवक्ता राधेश्याम सविता ने बताया कि ज्ञापन में लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए अधिग्रहित की जा रही भूमि का किसानों को उचित एवं न्यायसंगत मुआवजा दिलाने की मांग की गई है। साथ ही वर्तमान में चल रही जनगणना के प्रपत्र एवं मोबाइल ऐप में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) का कॉलम शामिल किए जाने की मांग भी उठाई गई, जिससे इस वर्ग की वास्तविक सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति का सही आंकलन हो सके।read more:https://pahaltoday.com/cpm-leader-vijay-bahadur-singh-acquitted-in-a-13-year-old-case/सपा नेताओं ने भीषण गर्मी के बीच हो रही अघोषित बिजली कटौती पर भी नाराजगी जताई और तत्काल इसे रोकने की मांग की। इसके अलावा खराब पड़े हैंडपंपों की मरम्मत, सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ की व्यवस्था तथा डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने के दौरान पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, प्रदेश सचिव डॉ. जितेंद्र सिंह यादव, सर्वेश अंबेडकर, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष नागेंद्र सिंह शाक्य, अजीत यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *