17 वर्षीय किशोरी रहस्यमय परिस्थितियों में लापता

बड़हलगंज, गोरखपुर। कोतवाली क्षेत्र से एक 17 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार किशोरी 26 मई 2026 को घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी देर तक घर न पहुंचने पर परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और अन्य संभावित स्थानों पर खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने बताया कि किशोरी के अचानक गायब होने से परिवार काफी परेशान है। काफी प्रयासों के बाद भी कोई जानकारी न मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई और कार्रवाई की मांग की गई।read more:https://pahaltoday.com/agitation-intensifies-over-pending-honorarium-district-president-of-gram-rozgar-sevak-sangh-on-hunger-strike-in-bahraich/थानाध्यक्ष सुनिल राय ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम किशोरी की तलाश में जुटी है तथा सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *