गाजीपुर। सैदपुर थाना क्षेत्र के वाराणसी-गोरखपुर नेशनल हाईवे स्थित शेखपुर बाईपास के पास बुधवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मोटरसाइकिल और बोलेरो की आमने-सामने हुई टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।read more:https://pahaltoday.com/the-seminar-organized-on-hindi-journalism-day-emphasized-on-impartial-journalism-and-solidarity/मृतक की पहचान ऋतिक पाण्डेय उर्फ शानू पाण्डेय (28 वर्ष) पुत्र संजय पाण्डेय निवासी ग्राम देवकली थाना रामपुर माझा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ऋतिक मंगलवार को किसी कार्य से वाराणसी गए थे और बुधवार की सुबह घर लौटते समय शेखपुर बाईपास के पास हादसे का शिकार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक अपने परिवार के सबसे बड़े पुत्र थे और पहाड़पुर स्थित एक निजी विद्यालय में शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। उनके पिता संजय पाण्डेय गुजरात में रहकर रोजगार करते हैं। परिवार में मां निगम पाण्डेय सहित दो बहनें आंचल और पायल हैं। जवान बेटे की मौत से मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना की जानकारी मिलते ही सैदपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।