सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, 4 युवक गिरफ्तार, कार सीज

लखीमपुर खीरी के थाना खीरी क्षेत्र में सड़क पर कार से स्टंटबाजी कर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करना चार युवकों को महंगा पड़ गया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी निराला तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए कार सवार चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक सड़क पर खतरनाक तरीके से कार चलाते हुए स्टंट कर रहे थे और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया था। मामले की जांच के बाद उप निरीक्षक पशुपतिनाथ तिवारी, जयप्रकाश यादव, पुष्पेंद्र कुमार और दीपक यादव की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त विनय कुमार, वीरेंद्र कुमार, श्रवण कुमार और दिवाकर मौर्य को गिरफ्तार कर लिया।read more:https://pahaltoday.com/tragic-road-accident-in-payagpur-young-water-supplier-dies-family-in-shock/पुलिस ने स्टंटबाजी में प्रयुक्त कार को सीज कर दिया है। वहीं सभी आरोपियों का  चालान कर विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सड़क पर किसी भी प्रकार की स्टंटबाजी से बचने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *