जानवरों को पानी पिलाने गए वृद्ध की नाले में डूबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम

फर्रुखाबाद । जनपद के अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव परतापुर कला में उस समय शोक की लहर दौड़ गई जब पशुओं को पानी पिलाने गए इसी गाँव के निवासी एक 70 वर्षीय वृद्ध शिशुपाल पुत्र स्व० भूमिराज  की नाले में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। बताया जाता है कि वृद्ध रोजाना की तरह अपने पशुओं को पानी पिलाने तथा नहलाने के लिए गांव के पास स्थित सोता नाला की ओर गए थे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में जा गिरे। काफी देर तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान ग्रामीणों को नाले के किनारे उनके कपड़े और अन्य सामान दिखाई दिए, जिसके बाद आशंका के आधार पर पानी में तलाश की गई।read more:https://pahaltoday.com/sonbhadra-poet-dr-rachna-tiwari-received-the-vindhya-gaurav-samman-2026/ ग्रामीणों के प्रयास से वृद्ध को नाले से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वृद्ध की असामयिक मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में मातम का माहौल है और क्षेत्र के लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए प्रशासन से ऐसे जलभराव एवं खतरनाक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *