किराए की मकान में रह रहे युवक की सीढ़ियों से गिरकर हुई मौत, पुलिस शव को कब्जे में लेकर कर रहीं जांच 

मिर्जापुर के रामबाग इलाके में मंगलवार को एक किराये के मकान में 50 वर्षीय जनरेटर ऑपरेटर का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान राकेश पटेल (50 वर्ष) पुत्र यज्ञसेन पटेल के रूप में हुई है। वह मूल रूप से हन्ना चौर, थाना मऊगंज, जनपद मऊगंज (मध्य प्रदेश) के निवासी थे। राकेश पटेल पिछले लगभग 30 वर्षों से न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी की शाखा में जनरेटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे। वह रामबाग स्थित ओम प्रकाश यादव के मकान में किराये पर रहते थे। बताया गया है कि करीब एक माह पूर्व उनका परिवार पैतृक घर चला गया था, जिसके बाद से वह अकेले रह रहे थे। सोमवार को राकेश पटेल अपने कार्यालय नहीं पहुंचे। मंगलवार को उनकी बेटी ने कई बार फोन किया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद बेटी ने एक परिचित को इसकी जानकारी दी। परिचित का भाई जब मकान पर पहुंचा, तो दरवाजा बंद मिला। उस समय कोई विशेष आशंका न होने पर वह वापस लौट गया। बुधवार को भी स्थिति जस की तस रहने पर दोबारा जानकारी ली गई। संदेह बढ़ने पर डायल 112 को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और जिला अस्पताल चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। दरवाजा खुलवाकर अंदर प्रवेश करने पर मकान के भीतर सीढ़ी के पास राकेश पटेल का शव पड़ा मिला।read more:https://pahaltoday.com/the-seminar-organized-on-hindi-journalism-day-emphasized-on-impartial-journalism-and-solidarity/
स्थानीय लोगों के अनुसार, राकेश पटेल उच्च रक्तचाप (बीपी) और मधुमेह (शुगर) के मरीज थे। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि अस्वस्थ होने के कारण सीढ़ियों से उतरते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वह गिर पड़े, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *