बकाया मानदेय को लेकर आंदोलन तेज: बहराइच में ग्राम रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष भूख हड़ताल पर

बहराइच। ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले बकाया मानदेय भुगतान की मांग को लेकर आंदोलन अब तेज हो गया है। इसी क्रम में संगठन के जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने मंगलवार से अपने आवास पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है।जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि लंबे समय से ग्राम रोजगार सेवकों का मानदेय लंबित है, जिससे कर्मचारियों और उनके परिवारों को गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर पहले से चल रही कलमबंद हड़ताल के समर्थन में उन्होंने भूख हड़ताल का रास्ता अपनाया है।उन्होंने कहा कि ग्राम रोजगार सेवक ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाते हैं, लेकिन समय पर मानदेय न मिलने से उनकी स्थिति दयनीय हो गई है। उन्होंने शासन और प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर बकाया भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की।भूख हड़ताल पर बैठे जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि आंदोलन के दौरान कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न होती है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित विभागीय अधिकारियों और जिला प्रशासन की होगी।read more:https://pahaltoday.com/new-kotwal-shailesh-kumar-rai-took-charge-of-bhadohi-kotwali/इस दौरान संगठन के अन्य पदाधिकारियों और ग्राम रोजगार सेवकों ने एकजुटता दिखाते हुए स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *