सोनभद्र की कवयित्री डॉ. रचना तिवारी को मिला विंध्य गौरव सम्मान-2026

सोनभद्र। हिंदी साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली सोनभद्र की प्रख्यात कवयित्री, शायर, लेखिका एवं समाजसेवी डॉ. रचना तिवारी को ‘विंध्य गौरव सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें हिंदी पत्रकारिता दिवस एवं विंध्य गौरव सम्मान समारोह-2026 के अवसर पर मिर्जापुर में प्रदान किया गया।read more:https://pahaltoday.com/a-program-was-organized-on-the-theme-of-save-the-farm-campaign/
प्रथम हिंदी समाचार पत्र उदंत मार्तंड के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में साहित्य, कला, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में डॉ. रचना तिवारी को उनके साहित्यिक योगदान के लिए विंध्य गौरव सम्मान से नवाजा गया। समारोह के मुख्य अतिथि संजय कुमार शुक्ला ने उन्हें सम्मान प्रदान किया। कार्यक्रम में डॉ. विश्राम, पवन कुमार गंगवार, अपर्णा रजत कौशिक, डॉ. संजीव सिंह, राकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में साहित्यकार, पत्रकार, समाजसेवी, शिक्षक, छात्र एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। डॉ. रचना तिवारी हिंदी साहित्य की चर्चित कवयित्री, शायर एवं आलोचक हैं। उनकी एक दर्जन से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं तथा वे देशभर के हजारों साहित्यिक मंचों पर अपनी रचनाओं का पाठ और व्याख्यान दे चुकी हैं। उन्हें इससे पूर्व भी कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है। विंध्य क्षेत्र की धरती पर मिले इस सम्मान से डॉ. रचना तिवारी ने न केवल अपनी साहित्यिक उपलब्धियों में एक और मुकाम जोड़ा है, बल्कि सोनभद्र जनपद का भी गौरव बढ़ाया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *