साइबर ठगी के शिकार युवक के 20 हजार रुपएकराया वापस

सोनभद्र। साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पिपरी पुलिस ने साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के 20 हजार रुपये वापस कराकर उसे राहत दिलाई है।read more:https://pahaltoday.com/the-examination-will-be-held-on-june-3-and-4-at-6-examination-centers-in-the-district-8220-candidates-will-appear-for-the-tgt-examination/पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी के मार्गदर्शन में थाना पिपरी की साइबर टीम ने यह सफलता हासिल की। पुलिस के अनुसार, राधा हिंडाल्को कॉलोनी रेणुकूट निवासी राहुल सिंह पुत्र विजय बहादुर सिंह साइबर ठगी का शिकार हो गए थे। अज्ञात साइबर अपराधियों ने धोखाधड़ी कर उनके बैंक खाते से धनराशि ट्रांसफर करा ली थी। शिकायत मिलने के बाद थाना पिपरी की साइबर टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित बैंक से तत्काल संपर्क किया। निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवश्यक पत्राचार और नोटिस भेजकर फ्रॉड की गई धनराशि को होल्ड कराया गया। पुलिस की प्रभावी और त्वरित कार्रवाई के चलते कुल 20 हजार रुपये पीड़ित के मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दिए गए। धनराशि वापस मिलने पर राहुल सिंह ने पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक तथा थाना पिपरी की साइबर टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनकी कार्यशैली की सराहना की। इस सफलता में थाना प्रभारी पिपरी निरीक्षक राजेश जी चैबे, उपनिरीक्षक दिलीप कुमार सिंह, महिला आरक्षी अर्चना तथा आरक्षी अविनाश पाण्डेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने नागरिकों से साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने तथा किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *