नजीबाबाद। नगर के झंडा चौक स्थित फव्वारे में खड़े होकर नारे लगाने और हंगामा करने वाली युवती के मामले में पुलिस जांच के बाद नया तथ्य सामने आया है। पुलिस के अनुसार संबंधित युवती मानसिक रूप से अस्वस्थ पाई गई है।read more:https://pahaltoday.com/meritorious-students-who-were-in-the-top-ten-list-of-the-state-and-district-were-honored/बताया जाता है कि युवती ने पहले बड़े बड़े गमले उठाकर फेंक कर तोड़े। फिर अचानक झंडा चौक स्थित फव्वारे में उतर गई और वहां खड़े होकर नारे लगाने लगी। घटना को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने युवती एवं उसके परिजनों से जानकारी जुटाई। जांच में युवती के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को नोटिस जारी कर युवती की उचित देखभाल एवं निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच पूरी कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही परिजनों को भी युवती की सुरक्षा और उपचार के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। घटना के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति या कानून-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न नहीं हुई। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी घटना को साझा करते समय तथ्यों की पुष्टि अवश्य करें।