भदोही। मिशन शक्ति फेज-5 के तहत जनपद में महिला सशक्तिकरण को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। एसपी अभिनव त्यागी के निर्देशन व एएसपी शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में सभी थानों की एंटी रोमियो टीम गांव, कस्बा, मोहल्ला व शिक्षण संस्थानों में जाकर छात्राओं, बालिकाओं और महिलाओं को जागरूक कर रही है।read more:https://pahaltoday.com/dharmananda-blood-bank-inaugurated-blood-donors-donated-blood/टीमों ने प्रमुख बाजारों, चौराहों, स्कूल-कॉलेजों और धार्मिक स्थलों पर चौपाल लगाकर महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी। वूमेन पावर लाइन 1090, यूपी-112, सीएम हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य हेल्पलाइन 102, एंबुलेंस 108, महिला हेल्पलाइन 181, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 समेत विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में पंपलेट बांटकर बताया गया। मोबाइल पर इमरजेंसी कॉल एवं पैनिक बटन का डेमो भी दिया गया। महिला पुलिसकर्मियों ने नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। इसमें मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, आयुष्मान योजना, फ्री सिलाई योजना, महिला शक्ति केंद्र योजना समेत वन स्टॉप सेंटर आदि शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि अभियान का उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं में सुरक्षा, सशक्तिकरण और विश्वास का माहौल बनाना है। टीमों द्वारा लगातार भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।