प्रदेश व जनपद के टॉप टेन सूची में आने वाले मेधावी किए गए सम्मानित 

भदोही। उ.प्र. माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट 2026 परीक्षा में प्रदेश व जनपद की मेरिट में स्थान पाने वाले मेधावियों को सोमवार को सम्मानित किया गया। लखनऊ के लोक भवन में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ। जहां जनपद के टॉपर्स को जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सम्मानित किया। इस दौरान डीआईओएस अंशुमान ने बताया कि जनपद की छात्रा अनु मौर्या ने हाईस्कूल में प्रदेश की 10वीं रैंक हासिल की। लखनऊ में मुख्यमंत्री ने उन्हें एक लाख रुपए का चेक, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, विधायक औराई दीनानाथ भास्कर, विधायक ज्ञानपुर विपुल दुबे, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्र, डीएम शैलेश कुमार व सीडीओ बालगोविंद शुक्ल ने  कलेक्ट्रेट सभागार में हाईस्कूल के टॉप-10 छात्र-छात्राओं अनु मौर्या, अन्नू, आस्था, आरव कुमार, कलश पाण्डेय, निहाल सिंह, शिवाशी यादव, अनुराग यादव, सुनीता देवी विश्वकर्मा, यशी और इंटरमीडिएट के टॉप-10 मेधावियों सौरभ साहू, अर्पिता यादव, धरणीधर मिश्रा, विनम्र पंडित, अंकुश कुमार चौबे, स्वप्रिल तिवारी, आंचल, लाली यादव, नितेश गुप्ता, अंकिता, हिमांशी तिवारी को 21 हजार रुपए का चेक, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि मेधावी छात्र लगन और ईमानदारी से पढ़कर भदोही का नाम रोशन करें।read more:https://pahaltoday.com/general-ns-raja-subramani-becomes-the-new-cds-of-the-country/विधायक दीनानाथ भास्कर ने कहा कि ये बच्चे जनपद के रत्न हैं और देश का भविष्य हैं। विधायक विपुल दूबे ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार मेहनती छात्रों के साथ खड़ी है। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने भी छात्रों को प्रेरित किया। डीएम ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज आपके कारण स्कूल और माता-पिता का नाम हो रहा है। ऐसे ही मेहनत से आगे बढ़कर समाज को योगदान दें। सीडीओ बालगोविंद शुक्ल ने कहा कि मेहनत करने वाले की हार नहीं होती। लगन और धैर्य से पढ़ते रहें, सफलता निश्चित मिलेगी। डीआईओएस ने बताया कि शिक्षकों की मेहनत और अनुकूल माहौल के कारण इस बार भदोही के छात्रों ने प्रदेश और जनपद मेरिट में जगह बनाई। इस मौके पर मेधावी छात्रों के स्कूलों के प्रधानाचार्य, प्रभारी, अभिभावक, शिक्षक, डीआईओएस कार्यालय के स्टॉफ आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *