नगीना । बिजनौर डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में नगीना के सेंट मैरी स्कूल में आयोजित 16 वर्ष तक की बालिकाओं की जिला बास्केटबाल चैंपियनशिप में आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल बुन्दकी ओवरऑल चैंपियन बना।डीडीपीएस बिजनौर के मनस्वी राइजिंग स्टार तथा सेंट मैरी स्कूल नगीना के आराध्य सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी व आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल की आर्निका को मोस्ट वैल्यूबल प्लेयर चुना गया। बिजनौर डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव योगेश्वर त्यागी ने बताया कि 16 वर्ष तक की बालिकाओं की एक दिवसीय प्रथम यूथ बिजनौर डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल चैंपियनशिप के फाइनल में आर आर मोरारका पब्लिक स्कूल, नजीबाबाद की टीम ने सेंट मैरी स्कूल नगीना की टीम को 21के मुकाबले 10 अंकों से पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। दयावती धर्मवीरा पब्लिक स्कूल बिजनौर की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।read more:https://pahaltoday.com/general-ns-raja-subramani-becomes-the-new-cds-of-the-country/ प्रतियोगिता को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने में सेंट मेरिस स्कूल नगीना के वरिष्ठ खिलाड़ियों ऑगस्टाइन, आर्यन,आयुष,रुद्रा, कु.संस्कृति,कु. नैना,अनुष,आकाश,वंश,अक्षित,कु. शिवानी, आर्यन,मंथन,अक्षित, कार्तिक धनंजय,संस्कृति, मारिया,अक्षित,रचित, दिव्यांश आदि ने विशेष योगदान दिया। एसोसिएशन के सचिव योगेश्वर त्यागी ने बताया कि बिजनौर डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन के उप सचिव गोपाल त्यागी, अजय वत्स,संगठन सचिव मो.राशिद भी उपस्थित रहे तथा प्रतियोगिता को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने एवं प्रशिक्षण के लिए खिलाड़ियों के चयन में अपना विशेष योगदान दिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन सेंट मैरी स्कूल नगीना के प्रिंसिपल फादर साइजू,प्रबंधक फादर अनूप,एडमिस्ट्रेटर फादर नितिन,फादर विजय ने विजेता, उपविजेता व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया।नीरज कुमार एवं ऑगस्टाइन ने मैच रेफरी की भूमिका का निर्वहन किया। एसोसिएशन के सचिव योगेश्वर त्यागी ने बताया कि इसी चैंपियनशिप के आधार पर जून/जुलाई 2026 पीलीभीत में आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश राज्य यूथ(16वर्ष तक की)बालिकाओं की चैंपियनशिप में बिजनौर डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम का चयन किया जायेगा।प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता से पूर्व चयन किए गए खिलाड़ियों का एक प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किया जाएगा।जिसकी तिथियों की घोषणा एक सप्ताह में की जाएगी।