डूबने की घटनाओं पर अंकुश लगाने को पुलिस का जागरूकता अभियान

म्योरपुर (सोनभद्र)। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही पानी में डूबने की घटनाओं को देखते हुए म्योरपुर थाना पुलिस ने जागरूकता अभियान शुरू किया है। थानाध्यक्ष रविकांत मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नदी, तालाब और जलाशयों के आसपास पहुंचकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी।read more:https://pahaltoday.com/oom-oom-purana-owls-of-the-night-horse-sellers-of-the-day/अभियान के दौरान पुलिस टीम ने लैरा नदी, रिहंद जलाशय के खंता क्षेत्र, किरबिल और लिलासी समेत कई संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों को गहरे पानी में न उतरने, बच्चों पर विशेष निगरानी रखने तथा बरसात के मौसम में अतिरिक्त सावधानी बरतने के लिए जागरूक किया। पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर चेतावनी संबंधी पोस्टर और बैनर भी लगाए गए हैं, जिनमें डूबने से बचाव के उपाय और खतरनाक क्षेत्रों की जानकारी दी गई है। अभियान के दौरान लोगों से अपील की गई कि वे जलाशयों और नदियों के किनारे अनावश्यक जोखिम न उठाएं। थानाध्यक्ष रविकांत मिश्र ने कहा कि लोगों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है और इसी उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की, ताकि समय रहते राहत एवं बचाव कार्य किया जा सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *