बाराबंकी। देवा कस्बे में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा योजना के तहत विशेष मार्शल आर्ट एवं सेल्फ डिफेंस सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्रशिक्षक जितेंद्र कुमार मौर्य की ओर से रविवार को श्री दुर्गा धाम मंदिर परिसर में किया गया, जहां करीब दो घंटे तक बालिकाओं और खिलाड़ियों को आत्मरक्षा के विभिन्न प्रशिक्षण दिए गए। जिसमें बालिकाओं में आस्था सोनी, प्रार्थना सोनी, अर्पिता, दिव्यांशी, शिवन्या गुप्ता, ध्वनि गुप्ता, अंजली, श्रद्धा, अर्पिता कश्यप, राखी, अविका, आरोही, वैष्णवी, आश्वि, अभय गुप्ता, अरुण थारू, समर राजपूत, शिवपाल कश्यप, मोहम्मद अदील, रुद्र भारती, रतन सोनी, देवस्य सोनी सहित करीब 50 की संख्या में मौजूद बालिका और बालक खिलाड़ियों को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत रहने के गुण सिखाएं। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत रहने के साथ ताइक्वांडो की बेसिक तकनीकों का अभ्यास कराया गया। इसमें “आपशुगी, द्विप्त कुबी, चु जूं शुगी” जैसे स्टांस तथा “आरे मकी और अल गुल मकी” जैसे डिफेंस ब्लॉक सिखाए गए। जिससे (बॉडी बैलेंस) शरीर का संतुलन बनाए रखने के तरीके भी बताए गए। भीषण गर्मी में बढ़े तापमान में शरीर की संतुलित रखने के लिए खिलाड़ियों को योग और ध्यान का अभ्यास भी कराया गया।read more:https://pahaltoday.com/raghav-chadha-becomes-chairman-of-parliaments-petition-committee/ प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित योग और मेडिटेशन से शरीर का तापमान संतुलित रहता है और मानसिक एकाग्रता बढ़ती है। इस दौरान मौजूद वरिष्ठ प्रशिक्षक जय शंकर गुप्ता ने बताया कि सरकार द्वारा संचालित रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण एवं मिशन शक्ति जागरूकता अभियान बालिकाओं के आत्मविश्वास, सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में एक सकारात्मक एवं प्रभावी पहल साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों से बालिकाएं न केवल आत्मरक्षा के गुर सीख रही हैं, बल्कि उनमें साहस, आत्मनिर्भरता और विपरीत परिस्थितियों का सामना करने की क्षमता भी विकसित हो रही है। वहीं यूपी ताइक्वांडो एसोसिएशन के महासचिव राजकुमार व ताइक्वांडो गुरु ने बताया कि यह पहल बालिकाओं की आत्मरक्षा और सुरक्षा के इस सराहनीय कदम से साथ असोसिएशन सकारात्मक रूप सदैव प्रयासरत है। कार्यक्रम को लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग में समग्र शिक्षा के डीसी (जिला समन्वयक) अखिलेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में रानी लक्ष्मीबाई योजना के तहत बीते दिनों करीब 40 विभिन्न माध्यमिक विधालयों में बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया है। इसके तहत निश्चित रूप से जनपद की बालिकाओं को प्रशिक्षक जितेंद्र कुमार मौर्य द्वारा मार्शल आर्ट के गुर सीखने सुनहरा अवसर प्राप्त हो रहा है।