अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम जिला कारागार में आयोजित, 

बिजनौर । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला कारागार में योग का कार्यक्रम प्रत्येक सप्ताह आयोजित हो रहा है, यह आयोजन रविंद्र नाथ के निर्देशन में आयोजित किया जा रहा है।  योगी अनंत योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सेवा ट्रस्ट अध्यक्ष योगेश कुमार एवं सचिव अनंत कुमार के द्वारा जिला कारागार में पिछले कई वर्षों से योग का कार्यक्रम आयोजित हो रहा है । आज के कार्यक्रम में डॉक्टर नरेंद्र सिंह ने कैदियों को एवं जिला के कारागार के अधिकारीकर्मचारियों को योगासन और प्राणायाम कराए जिसमें ग्रीवा चालन स्कंद चालन रिस्ट चालन कटी चक्रासन सूर्य नमस्कार वृक्ष आसान स्कंद खिंचाव ताड़ासन त्रिकोणासन पश्चिमोत्तानासन दंड आसान वज्रासन मयूरासन पवनमुक्तासन धनुरासन सर्वांगासन उत्तानपादासन शुतुरमुर्ग आसान तथा प्राणायाम में  वाहयअभ्यंतर प्राणायाम कुंभक पूरक रेचक अश्वनी मुद्रा खेचरी मुद्रा त्राटक क्रिया उज्जाई प्रणाम भ्रामरीप्राणायाम योग मुद्रा एवं ध्यान कराया डॉ नरेंद्र सिंह ने कहा की बॉडी के सिस्टम को ठीक करें सिम्टम्स को नहीं सिस्टम को ठीक करने से बार-बार दवाइयां का सहारा लेना पड़ता हैread more:https://pahaltoday.com/dependents-of-deceased-contract-labourer-in-mining-area-received-cheque-of-rs-11-48-lakh/ जो लोग योग आसन और प्राणायाम नहीं करते वह परजीवी की तरह चिकित्सा विज्ञान पर आधारित रहते हैं योग के द्वारा ही हम विषयों से मुक्त हो सकते हैं चिंतायो से मुक्त हो सकते हैं टेंशन का मात्र उपाय परमात्मा का ध्यान ही है और परमात्मा का ध्यान करने के लिए हमें सात्विक आहार पर आना होगा तभी हम ज्ञान की ओर अग्रसर हो सकते हैं गलत आहार बिहार के कारण हमारा ध्यान भटक जाता है इसलिए शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अपने मेहनत का कमाया हुआ धन बचाने के लिए नए राष्ट्र के निर्माण के लिए पुनः अपनी भारतीय संस्कृति पर आना होगायोग और प्राकृतिक चिकित्सा अपनाएं योग के कार्यक्रम में जिला जेलर रविंद्र नाथ जी ने योग के बारे में प्रकाश डाला तथा योग कराने के लिए डॉ नरेंद्र सिंह  निजामुद्दीन सैफी तहलका न्यूज़ चैनल चांदपुर डॉ प्रवीण सिंह डॉक्टर महिपाल सिंह बरम सिंह सभी योगाचार्य को हार्दिक धन्यवाद किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *