थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सम्पन्न

नगीना । ईद-उल-अज़हा त्योहार के अवसर पर थाना कोतवाली में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सीओ  व थाना प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि ईद-उल-अजहा पर कोई नई परम्परा न डालें। कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे दूसरे वर्ग के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़े। वहीं नगर पालिका ने पानी की आपूर्ति व साफ सफाई की पूरी जिम्मेदारी ली।read more:https://pahaltoday.com/pickup-vehicle-loaded-with-stolen-iron-rods-recovered-two-arrested/ रविवार शाम 5.30 बजे से बुलाई गई थाना परिसर में शांति समिति की बैठक में सीओ राजेश कुमार व थाना प्रभारी अवनीत मान ने कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे और प्रेम के प्रतीक होते हैं। त्योहारों पर किसी भी व्यक्ति को मनमुटाव नहीं रखना चाहिए। किसी को भी त्यौहार पर कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि ईद उल अजहा को पुराने परंपरागत तरीके से ही मनाएं, कोई भी नई परंपरा शुरू ना करें तथा कुर्बानी के बाद पशुओं का अवशेष चिन्हित स्थान अथवा पालिका की ट्रैक्टर ट्रालियों-बुग्गियों में ही डाले। उन्होंने नागरिकों से शरारती तत्वों को चिन्हित करने की अपील की। साथ ही हिदायत दी कि यदि कोई भी शरारती तत्व त्योहार मनाने में किसी प्रकार की बाधा डालता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें आरोपी पर कड़ी कार्रवाई होगी। पालिका  सफाई अधिकारी धीरज राय वर्मा ने संबोधन में कहा कि पूर्व वर्षो की भांति इस वर्ष भी पालिका की ओर से ईद-उल-अज़हा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। जिसके तहत सफाई कर्मी पूरी तरह से मुस्तेद रहेंगे। पशुओं का अवशेष  उठाने के लिए कई ट्राली, भैसा बुग्गी व ठेली आदि मौके पर तैनात रहेगी, जिससे किसी को परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि इस त्योहार पर पानी की भरपूर मात्रा में व्यवस्था रहेगी ताकि गन्दगी को साथ साथ साफ किया जा सके।  शांति समिति की बैठक में  चेयर में संघ के जिलाध्यक्ष शेख शाहबाज खलील, मुफ्ती उवैस अकरम, मुफ्ती नबील, ग्राम प्रधान आफताफ अंसारी,  मौ असलम, राजकुमार विश्नोई, बिजली विभाग से उदयराज सिंह, नूरमोहम्मद, जुनेद अहमद, खुर्शीद ठेकेदार,  सभासद मौ राशिद, गोपाल शर्मा, मौ अहमद, उस्मान जैदी, तालिब हबीब, सानू, सिद्दीक मुल्तानी, बदर मुनीम, मतलूब, अमित, नफीस अहमद, महफूज अहमद सहित थाना क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *