साइबर ठगी के शिकार युवक को मिली राहत

शक्तिनगर, सोनभद्र। शक्तिनगर पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार युवक को बड़ी राहत दिलाई है। पुलिस के प्रयास से पीड़ित के बैंक खाते से ठगी गई रकम में से 34 हजार वापस करा दिए गए। इस सराहनीय कार्यवाही पर पीड़ित ने सोनभद्र पुलिस का आभार जताया।read more:https://pahaltoday.com/shivoham-yoga-created-awareness-about-yoga/जानकारी के अनुसार, नवजीवन बिहार निवासी रविकान्त तिवारी, जो वर्तमान में कोटा बस्ती थाना शक्तिनगर क्षेत्र में रह रहे हैं, के साथ 29 दिसंबर 2025 को ऑनलाइन माध्यम से 55 हजार की साइबर ठगी हुई थी। पीड़ित ने घटना की शिकायत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज कराई थी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में साइबर अपराधों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थाना शक्तिनगर की साइबर टीम ने मामले की जांच शुरू की। शिकायत प्राप्त होने के बाद साइबर टीम ने पोर्टल का अवलोकन कर संबंधित बैंक खातों में फ्रॉड की धनराशि को तत्काल होल्ड कराया। इसके बाद आवश्यक साक्ष्य जुटाकर संबंधित बैंक शाखा से ई-मेल के माध्यम से समन्वय स्थापित किया गया। लगातार प्रयासों के बाद ठगी गई रकम में से 34 हजार पीड़ित के मूल खाते में वापस करा दिए गए। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा नजदीकी थाने में सूचना दें। साथ ही राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *