ग्यारह माह से खराब पड़ा सोलर वाटर पंप, पेयजल संकट से ग्रामीण परेशान

म्योरपुर, सोनभद्र। विकास खंड म्योरपुर के ग्राम पंचायत बलियरी स्थित दक्षिण टोला में वर्ष 2020-21 में जल निगम द्वारा स्थापित सोलर वाटर पंप पिछले 11 महीनों से खराब पड़ा है। भीषण गर्मी में पेयजल संकट गहराने से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया है। नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर खंड विकास अधिकारी से जल्द पंप की मरम्मत कराने की मांग की।read more:https://pahaltoday.com/married-woman-consumes-toxic-substance-after-family-dispute/
ग्रामीणों के अनुसार सोलर वाटर पंप से करीब 50 परिवारों के लगभग 200 लोगों को पेयजल की आपूर्ति होती थी। पंप खराब होने के बाद लोगों को दूर-दराज से पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। कई परिवार दूषित पानी का उपयोग कर रहे हैं, जिससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या की शिकायत कई बार ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव से की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लगातार उपेक्षा के कारण लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीण लालबहादुर, सुशील, मनीष कुमार, ईश्वर, बबलू, रविदास, राजकुमार, काजू, रामधनी, ममता, सुखलाल, रामदास, रामदेव, प्रदीप, राकेश, कुलदीप, उमा देवी, राजनारायण, करिश्मा, रीना कुमारी और चम्पा देवी समेत अन्य लोगों ने प्रशासन से जल्द पेयजल व्यवस्था बहाल करने की मांग की है। उधर इस संबंध में एडीओ पंचायत अजय कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। मिस्त्री भेजकर सोलर वाटर पंप की जांच कराई जाएगी और मरम्मत योग्य होने पर शीघ्र ठीक कर पेयजल आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *