शिवोहम योगा द्वारा योग के प्रति किया गया जागरूक 

लखनऊ : शिवोहम सेवा संस्था एवं शिवोहम योगा स्टूडियो द्वारा लोगों को योग के प्रति जागरूक करने हेतु योग जागरूकता कैंप सतरंग प्ले स्कूल में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस कैंप में नन्हे बच्चों के साथ-साथ शिक्षकों ने भी बड़े उत्साह और आनंद के साथ योगाभ्यास किया।
योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश सभी तक पहुँचाया गया। यह कैंप शिवोहम योगा स्टूडियो के‍ योग गुरु डॉ. शुभम गुप्ता, योग शिक्षिका निशिता शर्मा,आशा रायread more:https://pahaltoday.com/christians-and-muslims-together-are-converting-two-lakh-hindus-every-month-gopal-rai/एवं शिवोहम की संचालिका पूनम सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ, जो बेहद सफल एवं प्रेरणादायक रहा। इस अवसर पर शुभम गुप्ता ने कहा नियमित योग करने से शरीर का तो विकास होता है यह साथ में मानसिक सुकून मिलता है हमें अपने बच्चों को योग के प्रति जागरूक करना चाहिए योग से व्यक्ति का मनोबल बहुत बढ़ जाता है इस अवसर पर संस्था की डायरेक्टर श्रीमती पूनम सिंह ने कहा आज के भागम भाग दौड़ की वजह से लोगों को मानसिक बीमारी से जूझना पड़ रहा है योग ही ऐसा माध्यम है जो व्यक्ति को मानसिक सुकून तो देता ही है साथ में उसका बिल पावर मजबूत करता है उन्होंने कहा बच्चों नौजवानों और महिलाएं जो नियमित सुबह और शाम योग करती हैं वह बहुत अधिक स्वस्थ रहती हैं बच्चों की मुस्कान, उत्साह और सहभागिता ने इस आयोजन को और भी विशेष बना दिया। इस अवसर पर योग शिक्षिका निशिता शर्मा ने कहा“योग अपनाएं — स्वस्थ और खुशहाल जीवन पाएं” उन्होंने कहा आज लोगों में योग का प्रचलन बहुत बढ़ गया है खास तौर से बच्चों महिलाओं और बुजुर्गों में उन्होंने कहा योग करने से व्यक्ति बच्चों नौजवानों महिलाओं में ऊर्जा का संचार होता है जो व्यक्ति सुबह नियमित योग करता है वह हमेशा ऊर्जा से लबालब भरा रहता है इस अवसर पर प्रमुख रूप से शुभम गुप्ता श्रीमती पूनम सिंह निशिता देवेश सिंह उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *